|
|
|
*ALL RIGHTS AND EVENT LOGO IS PROPERTY OF SUVIDHA ENTERTAINMENTS
|
|
 |
- संता और बंता पानी पीने गए! गिलास उल्टा पड़ा हुआ था!
संता: इसका तो मुँह बंद है!
बंता: अरे यह तो नीचे से भी टूटा हुआ है!
- बंता: धरती और चाँद का क्या रिश्ता है?
संता: बहन और भाई का!
बंता: वो कैसे?
संता: हम धरती को `धरती माता` कहते हैं और चाँद को `चंदा मामा`!
- संता: `आई एम् गोइंग` का क्या मतलब होता है?
बंता (खूब सोच कर): मैं जा रहा हूँ!
संता (गुस्से में): ऐसे नहीं जाने दूंगा, पहले मतलब बताओ!
- बंता: गजिनी में आमिर ने इतनी सौलेड बॉडी कैसे बनाई होगी?
संता: जब वो जिम से वापिस आता था तो 15 मिनट के बाद भूल जाता था और फिर वापिस जिम चला जाता था!
- संता रोटी का 1 टुकड़ा खुद और 1 मुर्गे को खिला रहा था!
बंता: यह क्या कर रहे हो?
संता: खानदानी लोग है, रोज़ रोटी चिकन के साथ ही खाते हैं!
- बंता: यह चिठ्ठी तुम किसे लिख रहे हो?
संता: खुद को!
बंता: इसमें क्या लिखा है?
संता: मालूम नहीं!
बंता: क्यों?
संता: अभी मुझे मिली कहाँ है!
- बंता: आप क्या कर रहे हो?
संता: इस बेबी की आवाज़ रिकॉर्ड कर रहा हूँ!
बंता: वो क्यों?
संता: वो जब बड़ा हो जायेगा, उससे इसका मतलब पूछूँगा!
- बंता: ज़िन्दगी में पत्नी पूरा साथ देती है या प्रेमिका!
संता: वैसे तो दोनों ही, पर अगर दोनों को एक दूसरे का पता चल जाये तो कोई भी साथ नहीं देती!
- संता: मैं तो समझता था कि आप बड़े शरीफ आदमी हैं!
बंता: मैं भी आपको शरीफ समझता था!
संता: आप तो ठीक समझते थे, मैं ही गलत समझता था!
- बंता: पहले तो आप लोगों को बहुत हंसाते थे लेकिन अब क्या हो गया?
संता: मेरी शादी हो गई!
- संता: आपकी पत्नी क्यों भाग गई?
बंता: पता नहीं! मैं बाथरूम में नहाने गया और वो भाग गई!
संता: लगता है ऐसे मौके के लिये बेचारी सालों इंतज़ार करती रही!
-
- बंता: मैं आपके बारे में वही विचार रखता हूँ जो आप मेरे बारे में रखते हैं!
संता: अच्छा फिर तो बड़े कमीने और घटिया हो तुम!
-
- बंता: दुल्हन शादी वाले दिन लाल कपड़े क्यों पहनती है?
संता: क्योंकि लाल रंग खतरे की निशानी हैं!
-
- संता: मुबारक हो आज तुम्हारी ज़िन्दगी का सबसे ख़ुशी का दिन है!
बंता: धन्यवाद पर मेरी शादी तो कल है!
संता: मुझे पता है! इसलिये तो कह रहा हूँ आज तुम्हारा सबसे ख़ुशी का दिन है!
-
- बंता: सुना है आपकी पत्नि बड़ी खूबसूरत है?
संता: ख्याल तो मेरा भी यही था, लेकिन जब से मैंने आपकी पत्नी को देखा है, मेरा ख्याल बदल गया!
-
- संता: हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
बंता: वो क्यों?
संता: हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!
-
- संता: आप तो हिंदी में काफी तेज हैं, मुझे यह बताइए द्वंद क्या होता है?
बंता: द्वंद ऐसे जोड़े को कहते हैं जिसमे हमेशा विरोध रहता है, जैसे सुख-दुःख, सर्दी-गर्मी, धूप-छांव!
संता: पति-पत्नी!
-
- बंता: दूरदर्शन वाले बोर प्रोग्राम क्यों दिखाते है?
संता: क्योंकि वो बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हैं! बोर प्रोग्राम बच्चे देखते नहीं इसलिये जल्दी सों जाते हैं!
-
- संता: क्या तुम मुझे 100 रूपये उधार दे सकते हो?
बंता: नहीं मैं किसी को उधार नहीं देता!
संता: तो नकद ही दे दो!
- जीतो: मैं आपका खाना चार बार गर्म कर चुकी हूँ आप इसे खाते क्यों नहीं! कहो तो यह खाना कुत्ते को डाल दूँ!
संता: मेरी सज़ा बेचारे कुत्ते को क्यों देना चाहती हो?
|
|
 |
|
|
|
|
SUVIDHA ENTERTAINMENTS
c/o Parkash niketan high school
260/c ram vihar old janipur
jammu
tele. 9086609011
E-MAIL: info.suvidhaentertainments@gmail.com |
|
|
|
|
|
 |
|
|
|
|